Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर

बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टण्डन का निधन हो गया।  वे 91 वर्ष के थे।  आज अचानक हार्ट अटैक आने के कारण रायपुर के शासकीय हास्पीटल भीमराव अम्बेडकर हास्पीटल मे भर्ती किया गया था।  
उनके पार्थिव शरीर को राजभवन मे रखा गया है।  राज्यपाल के निधन से पूरे प्रदेश मे शोक का माहौल पसर गया है । मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश मे सभी विभाग मे घोषित कर दिया है। की 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) पर सिर्फ ध्वजा रोहण किया जायेगा लेकिन कही भी स्कूल कालेज मे सांस्कृतिक कर्यक्रम नही होगा। प्रदेश मे सात दिन तक राजकीय शोक मनाया जायेगा।  बताते चलें कि  छ ग मे स्वतंत्रता दिवस की ज़शन मे सभी मग्न थे जैसे ही राज्यपाल के निधन का ख़बर मिला तो प्रदेश भर मे शोक का महौल छा गया।
 
रिपोर्टर - प्रहलाद साहू बलौदाबाजार

No comments