फर्स्ट कल्पना चावला महिला क्रिकेट लीग का किया गया शुभारंभ
सीकर। जनपद में बेटी बचाओ बेटी,पढाओ बेटी खिलाओ स्लोगन के साथ बेटियो के शारीरिक एव मानसिक विकास के उद्धेश्य से राष्ट्रीय स्तर की कल्पना चावला फर्स्ट महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सीकर जिले के भैरूपरा गांव बाईपास फ़तेहपुर रोड़ पर किया गया।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड,मुम्बई, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, सहित राजस्थान रेड एंव राजस्थान ब्लू सहित करीब 8 टीमे शामिल हुई है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ट अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
वही ब्रांड अम्बेसडर नंदिनी त्यागी, शिवानी शर्मा, युवा सहित्य कार विमला महरीया, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी महेश नेहरा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। युवा साहित्य कार विमला महरीया ने दीप प्रज्वलित कर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष संजीता ने बताया कि बालिकाओ को खेल में आगे लाने के उद्धेश्य से यह प्रयास किया गया है।
...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत। (राजस्थान)
No comments