सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद,तीन घायल
डेस्क। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्वंतत्रता दिवस के मौके पर एक बड़े हमले को अंजाम देने आए तीन आतंकी रविवार को बटमालू में हुई भीषण मुठभेड़ के बावजूद सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकले। इस दौरान राज्य पुलिस विशेष अभियान दल का एक जवान शहीद हो गया तीन जबकि अन्य सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ठिकाने बने मकान का मालिक भी गोली लगने से जख्मी हो गया। इस बीच पुलिस ने आतंकियों की भगाने में मददगार बने दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर काबू पाने और श्रीनगर में हालात सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने थोड़ी देर के लिए पूरे शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी थी। हालांकि अब मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। मुठभेड़स्थल नागरिक सचिवालय से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। इस इलाके में बीते तीन दिनों से सुरक्षाबल आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। जिस मकान में आतंकी छिपे थे, वहीं पास में यूनानी अस्पताल भी है।

No comments