भाजपा अध्यक्ष अमितशाह का मेरठ में किया गया जोरदार स्वागत
डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज मेरठ में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अमित शाह आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन करेंगे। मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने से पहले सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही नेताओं के समर्थक उनकी गाडिय़ों के काफिला पर काफी देर तक पुष्प वर्षा करते रहे।
आयोजन स्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। जिसके बाद अमित शाह कार्यक्रम स्थल के गेस्ट हाउस में चले गए जहां पर उनकी मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक चल रही है।

No comments