Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अज्ञात बदमाशों ने पांच लोगों को गोली से भूना, 2की मौत अन्य घायल



उरई। आटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संदी में मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला समेत 5 लोगो पर गोलियां चलाकर भून डाला,जिस दौरान महिला समेत एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वही गम्भीर अवस्था में घायल तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरो ने हालत नाज़ुक देख एक व्यक्ति को कानपुर रेफर कर दिया।

बतादे कि मंगलवार देर रात करीब दो बजे उरई के आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव में अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर सो रहे और बाथरूम के लिए घर से बाहर निकले लोगों पर जमकर कहर बरपाया। जिसमें आज़ाद, (50), जयदेवी (50), बाला प्रसाद (60), जीशान (45) व महेंद्र पाल (30) को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। जिस दौरान आज़ाद और जयदेवी की मौके पर मौत हो गयी। घटना से पूरे गांव सहित आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल छा गया है। 

मामले की जानकारी पर पुलिस कप्तान सहित कई थानों के फ़ोर्स ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया वही गम्भीर अवस्था में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरो ने महेंद्र की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक घटना की वजह को लेकर  कुछ भी साफ नही हुआ है। मृतकों और घायलों के घरवाले भी कुछ नही बता पा रहे है। पुलिस द्वारा लगातार परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

No comments