जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध को लेकर कांग्रेस की बनी रणनीति
सागर। जिला कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत द्वारा आयोजित जवाब दो हिसाब दो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें किसानों के साथ हुए छलाव व प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने के लिए कांग्रेस की रणनीति बनाई गई। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर एवं महासचिव हर्ष यादव विधायक एवं पूर्व विधायक पंडित प्रेम नारायण मिश्रा एवं पूर्व विधायक सुनील जैन की विशेष उपस्थिति में निश्चित की गई।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कांग्रेस बैठक सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल खड़े करते हुए बताया कि किसानों के साथ छलावा बेरोजगारों के साथ छलावा एवं प्रदेश के साथ सागर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं जिले में नाबालिक बच्चों के साथ बढ़ रही रेप की घटनाओं तथा महिलाओं के प्रति असुरक्षा तथा किसानों के लिए छलावा करने वाली प्रदेश की झूठ बोलने वाली नंबर एक की सरकार से कांग्रेस चाहती है किसानों के साथ भावंतर योजना में जो फरेब किया गया एवं प्राकृतिक आपदा से किसानों के लिए समय पर राहत राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है तथा फसल बीमा की राशि किसानों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है तथा सूखा राहत का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है इन्हीं सब मुद्दों से मुख्यमंत्री से कांग्रेस जवाब चाहती है और किसानों के खातों में किसानों को पैसा आ जाए इसकी मांग करती है अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा का कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत विरोध प्रदर्शन करेगी।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments