करेंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, लोगों ने की सड़क जाम
कानपुर। बजरिया थाने क्षेत्र अंतर्गत केस्को द्वारा डलवायी जा रही जगह-गह अंडरग्राउंड केबिल से दीवार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत हो गई। जिसके चलते लोग उग्र होकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बकरमंडी ढाल पर रोड जाम कर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगो को काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही।
बतादे कि शहर में केस्को द्वारा जगह-जगह अंडरग्राउंड केबिल डलवायी जा रही है। निजी संस्था द्वारा कुछ जगह पर भूमि लाइन डालने के बाद केस्को ने आपूर्ति भी शुरू करा दी है। बकरमंडी क्षेत्र के कुछ जगह पर अंडरग्राउंड केबिल से आपूर्ति हो रही है। बारिश के बाद कई जगह अंडरग्राउंड केबिल से खतरा हो गया है। बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्नलगंज खटीयाना निवासी सुरेश सोनकर (50) अपनी दुकान पर थे।

सुबह करीब 11 बजे दुकान के पास अंडरग्राउंड केबिल से करंट दीवार पर उतर आ गया जिसकी चपेट में आने से सुरेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजन पास ही स्थित बजरिया थाने गए। पुलिस के टरकाये जाने पर परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बकरमंडी ढाल पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से अंडरग्राउंड केबिल से दुकान की दीवार में करंट उतर आया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इधर बकरमंडी ढाल पर एकल मार्ग से आवागमन बंद होने से यातायात ठहर गया। चुन्नीगंज की ओर से ईदगाह की ओर एकल मार्ग पर दोनो तरफ से यातायात चालू होने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे।

No comments