Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार





गोरखपुर। जनपद में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश हरिओम कश्यप (नाटे) को गोली लगने से घायल हो गया, हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वही बदमाशों की फायरिंग से 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना झगहां थाने के गहिरा पुल की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि झगहां इलाके में कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है, सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में खोराबार और झंगहा पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। जहां पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश हरिओम कश्यप ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गिरफ्त में आए शातिर बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हरिओम कश्यप उर्फ नाटे पर 18 संगीन मुकदमें दर्ज हैं, इनमें लूट हत्या के प्रयास और गैंगस्टर के मुकदमें शामिल हैं, इसके आलावा शातिर बदमाश कई अन्य मामलों में फरार चल रहा था, एसएसपी ने बताया कि इसके पहले शातिर बदमाश हरिओम दो बार पहले भी जेल जा चुका है, फिलहाल पुलिस घायल बदमाश से पूछताछ कर रही है।

No comments