Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मानसिक रूप से विक्षिप्त मासूम के साथ वैन चालक करता था रेप,माह की गर्भवती हुई पीड़िता

कानपुर। जनपद के रेलबाजार इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के साथ वैन चालक कई महीनों से रेप कर रहा था। जिसकी वजह से नाबालिग तीन महीने की गर्भवती हो गई, वही बच्ची के मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल का है। जहां पढने वाली मानसिक रूप से एक विक्षिप्त बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से विचित्र व्यवहार कर रही थी। जिसको लेकर जब बच्ची से पूछा गया तो मालूम हुआ कि स्कूल में एक आया उसे इंजेक्शन लगाती है और उसके बाद एक अंकल उसके साथ गलत काम करते थे। पीडिता की मां ने मामले को लेकर लिखित तहरीर में कहा है कि जब स्कूल जा कर दूसरी बच्चियों से जानकारी की तो दो अन्य बच्चियों ने भी उनके साथ गलत होने की बात कही। 
फिलहाल पुलिस ने पीडिता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्ची के सामने स्कूल के स्टॉफ की शिनाख्त कराई तो बच्ची ने स्कूल के वैन संचालक को पहचान लिया। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही ह, वहीं पीडिता के परिजनों का आरोप है कि पूछतांछ के दौरान पुलिस का रवैया मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को परेशान करने वाला था। जबकि पुलिस मामला दर्ज करने के बाद भी खुल कर बोलने से कतरा रही है।

No comments