नुमाइस देख लौट रहे युवको की सड़क हादसे में मौत
बिजनौर। जनपद के जलालाबाद इलाके में देर रात नुमाइश देखकर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवको की सड़क हादसे में मौत हो गई, मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बतादे कि बिजनौर के जलालाबाद निवासी शाहनवाज,सोनू व एक अन्य साथी के साथ बीती देर रात नुमाइस देखकर मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहे थे इसी दौरान जलालाबाद से करीब तीन किलोमीटर पहले कबाड़ीवाला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

No comments