Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उपजिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा



निघासन खीरी। जनपद के उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के कई बाढ़ग्रस्त गाँवों का भ्रमण कर बाढ़ पीडितों का हाल जाना और सरकारी इमदाद दिलाये जाने व बाढ़ पीडितों की हरसंभव सहायता किये जाने का आश्वासन दिया।
बतादे कि आज उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता अपनी राजस्व टीम के साथ नाव में बैठकर बाढ़ग्रस्त गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीडितों की हर संभव मदद करने व सरकार द्वारा दिये जा रहे सहायता को भी निश्पक्ष रुप से बाढ़ पीडितों तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।उपजिलाधिकारी ने गाँव जनकपुरवा,बरसौला,नयापिंड,रघुनंदनपुरवा,टाण्डा,चौगुर्ची सहित कई बाढ़ग्रस्त गाँवों का दौरा किया। इस दौरान नायाब तहसीलदार ज्ञानप्रताप सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर साथ रही।
,दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन

...रिपोर्ट - श्रवण सिंह। (निघासन,लखीमपुर खीरी)

No comments