नुक्कड़ नाटक के मंचन के जरिए से जनता में फैली जन जागरुकता
उन्नाव। रीजनल आउटरीच ब्यूरो द्वारा जिला अस्पताल प्रांगण में स्वच्छता व जनजागरुकता को लेकर एक एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिस में प्रांगण में मरीजो वे उनके साथ आए तीमारदारों के बीच साफ सफाई गंदगी आदि से दूर रहने व घर व घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
बताते चले कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लखनऊ द्वारा पंजीकृत दल रीजनल आउटरीच ब्यूरो द्वारा जिला अस्पताल के परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगकर्मियों में बालादीन मिश्र, बाल जी मिश्र, दल नेता प्रभात कुमार, गंगाप्रसाद, अवधेश, बहोरन, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पूनम सिंह, जूली निगम, आरती समेत अन्य ने इस दौरान अपनी प्रतिभा के बूते प्रांगण मे मौजूद जन जागरण का मन मोह लिया।
No comments