मेडल सेरेमनी में स्टेज पर भारतीय खिलाड़ी गिरने के बाद मचा हड़कंप
डेस्क। फाइनल में अपना तीसरा स्थान कर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ी के मेडल सेरेमनी के दौरान स्टेज पर चढ़ते समय अचानक गिर जाने से वहाॅ पर हड़कंप मच गया। नौकायन में लाइटवेट एक स्कल्स स्पर्धा के खिलाड़ी को आनन फानन मेडिकल रिलीफ दिलाई गई। हालांकि स्वास्थ्य में राहत मिल गई।
बताते चले कि भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने फाइनल में स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय निकाला। मेडल सेरेमनी के लिए जब वह स्टेज पर चढ़े तो अचानक गिर गए। वहां मौजूद लोग दुष्यंत को देखकर घबरा गए। इसके बाद दुष्यंत को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। दरअसल, दुष्यंत हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थे, और पदक लेकर पोडियम से उतरने के बाद असहज महसूस कर रहे थे। दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है। उन्होंने इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा को 7 मिनट और 26.27 सेकेंड में पूरा किया था।

No comments