Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दे रहे युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में तो ग्रामीणों ने किया पथराव


रामपुर। जनपद के स्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीमनगर गांव नागलिया अकील में पुलिस ने बकरीद के तीसरे दिन आज प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करते तीन लोगों को पकड़ कर हिरासत में लिया। इस दौरान तीनों युवको को थाने ले जा रहे पुलिस बल पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दारोगा श्याम सुंदर व सिपाही जोगिंदर घायल हो गए। लोगों द्वारा किए गए भारी पथराव के दौरान वहां से पुलिस कर्मियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पथराव की सूचना पर पीएसी के साथ पहुंची पुलिस ने इसके बाद ग्रामीणों को दौड़ा लिया। पुलिस ने पथराव में वांछित कई लोगों को हिरासत में लिया है। किसी भी बवाल की आशंका में फिलहाल इस गांव में पीएसी तैनात है।

No comments