अध्यापक की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम
फिरोजाबाद। जनपद के जसराना थाना क्षेत्र अंतर्गत दारापुर रसेनी में बीती देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक अध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज पर ग्रामीणों ने जब घरो से निकलकर आवाज की तरफ दौड़े तो वहां खून से लथपथ अध्यापक की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी देहात जसराना थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच कर रही है।
बतादे कि जसराना के दारापुर रसेनी निवासी पूरन सिंह (45) पुत्र जनक सिंह प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाते थे। जोकि बीती रात वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे तड़के गोली की आवाज सुनकर घर और पड़ोस लोग जाग गए। लोगों ने जब बाहर आकर देखा तो खून से लथपथ पूरन सिंह तड़प रहे थे। स्थिति को समझते देर न लगी। जब तक परिजन उपचार के लिए ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरन सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में एसपी देहात महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने परिजनों से किसी रंजिश आदि की जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में लगी है।
No comments