चोरों ने किया बंद घर से लाखों का माल पार
कानपुर। इनकम टैक्स सोसायटी कल्याणपुर में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी के बंद घर में चोरों ने घुसकर करीब 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया। बीती देर रात घर लौटे कारोबारी ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मांमले की जानकरी के बाद पुलिस सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
बतादे कि शारदा नगर स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी निवासी सुरेंद्र पाल सिंह की पी. रोड में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। जिनके परिवार में पत्नी उरमीत कौर बेटा इंदरप्रीत व बेटी गुरवीन है। इस दौरान सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जुलाई को बेटे का नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने के लिए वह परिवार समेत दिल्ली गए थे। जिसके बाद वह करीब आठ दिन बाद शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे घर लौटे तो मेन गेट अंदर से बंद होने पर उन्हें शक हुआ। किसी तरह वह घर के अंदर पहुंचे जहां सुरेंद्र पाल को कमरे की खिड़की टूटी मिली और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 6 लाख रुपये के गहने व डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने पड़ताल की। फ़िलहाल पुलिस फेरीवालों पर शक कर मामले की जांच कर रही है।

No comments