Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गार्ड की लाईसेंसी से अचानक गोली चलने के दौरान युवक घायल



निघासन खीरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब एण्ड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की लाईसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल जाने के दौरान गोली के छर्रे दीवार से लगकर बैंक आये एक युवक के लग गए, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गय जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 
बतादे कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छेदुई पतिया के उप गाँव मुन्नापुरवा निवासी सुरेश कुमार पुत्र फूलचंद बम्हनपुर की पंजाब एण्ड सिंध बैंक में पैंसा निकालने आया था। सोमवार की सुबह जब उसने बैंक में प्रवेश किया तो गेट पर अपनी लोडेड लाईसेंसी बंदूक लेकर बैठे गार्ड बृजेंद्र की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जोकि दीवार से लड़कर गोली के कुछ छर्रे सुरेश के जा लगे जिससे वह गंभीर होकर परिसर में ही गिर गया,जिसके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय त्यागी व उपनिरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी ने घायलावस्था में पड़े सुरेश को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं मामले की जांच कोतवाल संजय त्यागी द्वारा की जा रही है। 


....रिपोर्ट - श्रवण सिंह।  (निघासन,लखीमपुर खीरी)

No comments