Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

एक-एक कर धरासाई हो रहे ग्रामीणों के कच्चे मकान

चकलवंशी/उन्नाव। विकास खन्ड सरोसी क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकानो के गिरने का सिलसिला जारी है, गांव के कच्चे मकान एक-एक कर गिरते जा रहे हैं, गरीब असहाय बड़ी मुश्किल से अपना आशियाना बनाकर तैयार करते है लेकिन मानसूनी बारिश के कारण गरीब फिर से बेघर हो जाते है। इस दौरान उन्हें जानमाल का खामियाजा भगतना पड़ता है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक विकास खन्ड सरोसी के ग्राम पंचायत बन्दा खेडा के मजरा धौकल खेडा निवासी रज्जाक पुत्र छेदी की बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर जाने से एक मवेशी दबकर घायल हो गया। गांव के ही राधे पुत्र कुल्लू व भूदू पुत्र चन्दीपाल की छत गिर गयी। जिसके कारण घर रखी गिरस्ती मिटटी में दब गई। गांव में घर गिरी होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
                         
वही ग्राम पंचायत रऊकरना का मजरा किन्ना निवासी छोटे लाल पुत्र कालीचरण का पूरा घर गिर जाने के चलते पूरा परिवार तिरपाल के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर हैं। बन्दा खेडा का मजरा पुरानी बजार में रामबहादुर पुत्र भीमा और गंगा प्रसाद पुत्र जंगली के कच्चे मकान धरासायी हो गये हैं। कच्चे मकानो की दिवार व छत लगातार बारिश के चलते गिर गई, जिसपर पीडितो ने शासन से गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के कान मे जूँ तक नहीं रेंगी। ग्रामीण बारिश में बेघर होकर दर-बदर भटक रहे है। वही ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments