समाधान दिवस में नहीं मिल पा रही है फरियादियो को राहत
(सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की संख्या लगातार घटती नजर आ रही)
पुरवा/उन्नाव। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की संख्या लगातार घटती नजर आ रही है। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि समस्याओं का अभाव है, बल्कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण न होने के कारण फरियादी निराश हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। पिछले कुछ दिनों से फरियादियो की संख्या लगातार घट रही है। आज कुल 61 मामले आए जिसमें पुलिस के 12, विकास के 14, राजस्व के 6 व अन्य 29 मामले थे। बहुत दिनों बाद आज 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। किन्तु शेष फरियादियो को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी वी एन यादव ,एस डी एम राजेन्द्र कुमार , सी ओ गौरव त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, ईओ रेनू यादव, समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया (एडवोकेट)

No comments