Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कोर्ट ने आठ माह में सुनवाई पूरी कर दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई फांसी की सजा



सागर। नाबालिक के साथ बलात्कार कर जिंदा जलाने वाले दुष्कर्म के आरोपी रब्बू उर्फ सर्वेश सेन को कोर्ट ने 8 माह में सुनवाई पूरी कर फांसी की सजा का ऐलान कर फैसला सुनाया। बतादे कि जनपद के बीना तहसील क्षेत्र के देवलगांव में 17 दिसंबर 17 को एक नाबालिक के साथ बलात्कार कर  मिट्टी का तेल छिड़क 14 वर्षीय नाबालिग को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान 6 दिन बीएमसी में भर्ती रहने के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। जिसके आरोप में पुलिस ने रब्बू उर्फ सर्वेश सेन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  मामला कोर्ट में जाने के बाद आठ महीने में फैसला सुनवाई पूरी कर कोर्ट ने रब्बू उर्फ सर्वेश सेन को फांसी की सजा सुनाई। 

... रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments