सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत,अन्य घायल
डेस्क। जौनपुर-रायबरेली हाइ-वे पर बीती देर रात दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रेलर एक से टकरा गई। रात के करीब दो बजे हुए इस सड़क हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि वही अन्य सात लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग इलाहाबाद के कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।
बतादे कि वाराणसी के कठिराव निवासी कुछ लोगो ने दर्शन करने के लिए एक ट्रेवल एजेंसी से बस और बोलेरो बुक की थी। बोलेरो में 12 लोग सवार होकर कल रात घर से निकले थे। यह सभी लोग शनिवार को पडऩे वाली सप्तमी पर कड़े धाम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान रात के करीब दो बजे मछलीशहर के निकामुद्दीनपुर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना स्थल पर हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आवाज़ सुनी तो भाग कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया।
जिसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए, समुदायिक स्वास्थ्य मछलीशहर केंद्र लया गया। जहां चिकित्सकों ने चार दर्शनथियों को मृत घोषित कर दिया। वही आठ घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर एक और दर्शनार्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही तीन लोगों की हालत अधिक खराब देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, साथ ही अन्य चार दर्शनथियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

No comments