Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बारिश के चलते घर गिरने से दो लोगों की मौत


पुरवा/उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवो मे हुईं घटनाओ मे दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के डूडियाथर गांव की है जहां कच्चे घर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। बतादे कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम डूडियाथर गांव निवासी रामनाथ यादव पुत्र घीगुर उम्र 65 के घर की दीवार गिरने से दबकर मौके पर ही मौत हो गयी थी। सूचना पाकर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही की। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
वही दूसरी घटना असोहा थाना क्षेत्र के टेढवा गांव की है। बीती रात हवा व बारिस से घर का छप्पर गिरने से टेढ़वा गांव निवासी रामपियारे (55) की दबकर मौत हो गई ।

...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)

No comments