तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत,2 घायल
देवरी कला। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्नान करने जा रहे मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें एक बच्ची समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 ने घायलों को इलाज के लिए देवरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेरत थाना बंडा निवासी सुरेश (36)पुत्र हरिराम पाल, चंद्रभान (20) पुत्र बीरन, द्रोपदी (35) पत्नी बीरन तथा रोशनी (7) पुत्री करण पाल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर नर्मदा नदी स्नान के लिए बरभान जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बिजोरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मर दी जिससे सभी लोग सड़क पर गिर गए , इस दौरान महिला और बच्ची के ट्रक के नीचे आ जाने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुरेश तथा चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व डॉयल 100 ने घायल सुरेश और चंद्रभान को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। वही घटना की जानकारी लगने के बाद भी 1 घंटे तक पुलिस के ना पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति जमकर नारेबाजी कर NH 26 फोर लाइन को जाम कर दिया। मौके की जानकरी पर पहुंचे एसडीओपी अजीत सिंह पटेल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments