मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजित किय गया कार्यक्रम
सागर। जनपद में मुख्य अतिथि के आगमन पर काग्रेंस सेवादल द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान मुख्य संगठक के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल भाई देसाई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव,.प्रदेश संगठक सतेंद्र यादव व प्रदेश संगठन मंत्री विकल्प डेरिया भी सागर पहुंचे।
इस दौरान की गई बैठक मे कृपा पूर्वक जिला काग्रेंस अध्यक्ष रेखा चौधरी, म.प्र.काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष म.प्र. काग्रेस कमेटी नरेश जैन तथा नेवी जैन सहित अनेक काग्रेंसी नेताओं ने पहुंचकर हिस्सा लिया।
वही जिला काग्रेंस सेवादल की ओर से डा.संंदीप सबलोक, प्रदेश संगठन मंत्री जिला प्रभारी विजय साहू, जिला मुख्यसंगठक राजाराम सरवैया, द्वारिका चौधरी,भैयन पटेल,लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार मनोज पवार. रंजीता राणा, सुधा रजक व रेखा ठाकुर के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल भाई ने तीनबती चौराहे पर डा. गौर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर बैठक की। जिसके बाद लाल भाई प्रदेशसंगठन मंत्री विजय साहू के निवास पर पहुंचे जहां गाजे बाजे के साथ बुन्देली परंम्परा के अनुसार अतिथि द्बय का विजय साहू ने सपरिवार समेत भव्य स्वागत किया।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments