असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के तत्वाधान में बुलाई गई बैठक
सागर। जनपद की देवरी विधानसभा के नगर गौरझामर में असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी जिला सागर( ग्रामीण) के तत्वाधान में बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने असंगठित कामगार लोगों को कांग्रेस क्या है एवं कैसे कार्य करती है और भविष्य की क्या रणनीति है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में सभी निर्धन, गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहां गया।
इस दौरान बैठक में क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव एवं आशुतोष बिसेन प्रदेश
अध्यक्ष, के के नेमा प्रदेश उपाध्यक्ष और असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला
अध्यक्ष( ग्रामीण) पवन लोधी उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)


No comments