पंचायत मंत्री के गढ़ में गरजे नेता प्रतिपक्ष
सागर। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में निकाली जा रही जन न्याय यात्रा का छठवां चरण रहली विधान सभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा से प्रारम्भ हुआ।
प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव के गृह नगर में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जनसंपर्क कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान रहली में राजीव मंच से सभा को संबोधित करते हुए काँग्रेस नेताओ ने पंचायत मंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश के मुखिया पर जमकर आरोपो की बौछार करते हुए प्रदेश में सरकार बदले का आह्वान किया।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments