Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

केंट मॉल सिविल लाइन में संपन्न हुई राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की बैठक



सागर। जनपद में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा छात्राओं-छात्रों के बीच हुई जिसमें मुख्यरूप से सागर में व्याप्त बेरोजगारी समस्या, आईटी पार्क की घोषण के बाद भी पार्क न होना, सिटी बसों का प्रपोसल तो सागर में आया लेकिन कागजो में ही, MBA,MCA,ETC आदि कोर्स कर बहुत लोग है जो सागर से बाहर पलायन कर रहे है, कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे छात्रवृत्ति ना मिलना छात्रों से ज्यादा फीस वसूल करना छात्रों की मूल-अंकसूचियां कॉलेजों में जमा कर लेना एवम छात्रबृत्ति में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आना, प्राइवेट कॉलेजो एवम प्राइवेट स्कूल की मनमानी के अपनी मनमानी चलते हैं आदि विषयों पर चर्चा हुई एवं निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय धियार्थी मंच जिला सागर शहर के सभी कॉलेजों एवं स्कूलों में  सदस्यता अभियान चलाया जाएगा एवं सभी व्याप्त समस्याओ से सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। बैठक में प्रमुख रुप से शुभम कुर्मी,आनंद जोगी, विनोद रैकवार,श्याम सुंदर सेन,राज किशोर यादव,रितिक कुशवाहा,सनी ताम्रकार, अभिषेक साहू,महेंद्र विश्वकर्मा, राजा ठाकुर,अभिषेक सोनी, ज्योतिष सोनी,सौरभ राजपूत, अभय द्विवेदी,गणेश महोबिया, आयुष सोनी,शुभम जरिया,शुभम सोनी आदि छात्र उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments