Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

धूम-धाम से मनाया गया श्रावणी तीजा का पर्व



सीकर। जनपद के लक्ष्मणगढ़ में श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन श्रावणी तीज के पर्व को आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। बीते दिन शाम 5 बजे बैंडबाजे के साथ तीज माता की सवारी निकाली गई, यह सवारी महावीर सेवा समिति कार्यालय  से रवाना होकर मुरली मनोहर जी मंदिर से होते हुए पक्की प्याऊ,कबुतरिया कुआ,खाटुवाला की कुई,लालकुआ,न्यामा बाजार,ईदगाह मस्जिद,केशरिया कंवर,पुराने बस स्टैण्ड, गणेश मन्दिर, चोपड़ बाजार होती हुई मेला स्थल रामलीला मैदान पहुंची।  कुमार लखोटीया ने बात चीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा था की ये रंगीला राजस्थान तो रंगीला ही है। 
बतादे कि राजस्थान के सीकर जिले में पिछले कई वर्षों से महावीर सेवा सम्मती कार्यालय में पूजा अर्चना करके तीज की सवारी निकाली जाती है,जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर गुजरती है, इस दौरान तीज माता को जगह-जगह भोग लगाके भोग लगाने की परम्परा है। तीज के पर्व पर झूला झूलने की भी पंरपरा है, जिसके चलते रामलीला मैदान में झूला भी डाला जाता है। इसलिए इस दिन सगाई, संबंध गोद भराई आदि मांदूसरी ओर तीज पर्व को लेकर हलवाइयों ने भी अपनी तैयारी करते है। वह तीज पर्व पर मुख्य रुप से बिकने वाले पकवान घेवर बनाकर तैयार करते है। वही त्यौहार में किसी प्रकार की कोई बाधा न हो इस लिए प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहता है, मिडिया से बात करते हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया कि तीज का त्यौहार को देखते हुए यहां चारो ओर चप्पे-चप्पे में पुलिस के जवानो ने अपनी नजर बनाए हुए है, और मैदान में लगे में लोगों की सुरक्षा के लिए करीब 15 से 20 पुलिस के जवान तैनात है जो अपनी सेवा दे रहे है।

...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत। (राजस्थान)

No comments