Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

खड्डा युक्त ख़राब सड़क को लेकर लोगों ने सड़क पर वाहन गिरा किया प्रदर्शन



सीकर। जनपद के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र स्थित पोस्ट आॅफिस से लेकर मोदी स्कूल हाइवे तक जगह-जगह खडो में भरे हुए कीचड़ को लेकर लोगों ने खड्डो में वाहन गिराकर मुख्यमंत्री को चेताने और मंत्री व स्थानिय सांसद द्वारा रोङ बनाने की हुई घोषणा को याद दिलाने हेतु प्रदर्शन किया। लोगों ने अगले महीने लक्ष्मणगढ़ में मुख्यमंत्री की होने वाली सभा से पहले इस सड़क के खराब रास्ते की भंयकर समस्या का निराकरण करने के लिए सैकङो लोगों द्वारा खुले पत्र का ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रेषित पत्र में मंत्री व सांसद द्वारा की हुई घोषणा को पुरी नहीं करी को अवगत कराया गया।
खड्डा युक्त ख़राब सड़क को लेकर पार्षद संजय भानुका व नरेन्द्र बाटड़ ने बताया की लक्ष्मणगढ़ शहर में आने-जाने वाले इस प्रमुख रास्ते पर सैकड़ों गांव के बच्चो को विद्यालय जाने के लिए एक मात्र रास्ता है,जो कई वर्षों से भंयकर खराब होने के चलते इस पर पैदल चलना भी बङा मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि सरकार के मंत्री व सांसद द्वारा इस रास्ते को सीमेन्ट सङक बनाकर इन खड्डो की पूर्ति करने के लिए घोषणा की थी, ओर विधानसभा में विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी इस सड़क का मामला उठाया था। जिसपर  इस रोड़ बनाने की घोषणा भी हुई थी, जो प्रमुख अखबारों में भी छपी थी, लेकिन इसके बावजूद भी यह प्रमुख रास्ता जैसे के  तैसे पड़ा है। 
जिसके बाद आज इस रास्ते की गंभीर समस्या को लेकर मोटरसाइकिल वाहनो को कीचड़ में गिराकर आक्रोश व्यक्त किया। इस कीचड़ युक्त रास्ते की समस्या को लेकर आज सैकङो लोगों द्वारा खुले पत्र में अवगत करा मुख्यमंत्री को पोस्ट किया गया। इस दौरान लोगों ने कहा यदि मुख्यमंत्री की होने वाली सभा से पहले  ख़राब रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जगह-जगह गौरव रथ यात्रा निकलकर विरोध कर प्रदर्शन किया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़,पार्षद संजय भानुका,पार्षद अनिल चन्देलिया,पार्षद सुभाष पारीक,पार्षद सभिता चन्देल,पार्षद राकेश सैनी,जितु भोजासर, टैक्सी युनियन मंत्री गोपाल सारण,मदन ख्यालिया,शिशपाल बिजारनियाँ,सुभाष बगड़िया,हरफुल सारण,रिछपाल कुमावत,भंवरलाल सिंह,सीताराम माली, कृष्ण चेजारा,संदीप पंसारी,भवानी शंकर जाजोदिया,नेमीचन्द खेतान,शिवकरण खिचङ मदन माली,विजय सिंह गौङ,गोपालराम कुमावत,पवन कुमार सैनी,कमल गढवाल,मोहम्मद सिकन्दर,बिलाल खान,पंकज शर्मा,अबास हुसेन,गंगाधर नैण,गोपाल सिंह शेखावत,हरफुल ख्यालिया,सिद्धार्थ शर्मा,नेमीचन्द सुन्डा,अतुल जाजोदिया,मनोज जांगीड़,निरंजन जांगीड़,गोवर्धन सिंह भुरिया सहित सैकड़ों आमजन लोग उपस्थित थे।

... रिपोर्ट - मुकेश कुमावत। (राजस्थान)

No comments