मंदिर के पुजारी की लोहे के राड से पीटकर हत्या
सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर के पयागीपुर क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी की हत्या की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया। पुजारी की लोहे के राड से पीटकर की गई हत्या, पुजारी पयागीपुर स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में काम करता था, मामले की जानकारी पर एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया, वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई, मंदिर में रखी दानपेटी को पैसा उठा ले गए ले गए हत्यारोपी।

No comments