लगातार हो रही बारिश के चलते कार्यालय प्रांगण में गिरा पेड़
निघासन-खीरी। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आबकारी विभाग कार्यालय प्रांगण में लगे पुराने सेमल के पेड के अचानक गिर जाने से एक मैकेनिक का लकडी का खोखा व छत की रेलिंग टूट कर तहस-नहस हो गयी।
बतादें कि सिंगाहीं रोड पर आबकारी विभाग कार्यालय के गेट पर एक वर्षों पुराना सेमल का पेड लगा था,पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पेड मैकेनिक मुकेश शाक्य की खोखें की दुकान पर जा गिरा जिसमें वहां काम कर रहे मैकेनिक व उसके सहयोगी मौके से भाग खडे हुए जबकि वही पास मे खडी एक बाईक चपेट में आ गयी।
वहीं इसकी चपेट में प्रदीप बाथम के छत की रेलिंग भी टूट गयी, जिसमे एक लड़के को चोटें आई, जिसका ईलाज बोझिया निवासी ओमप्रकाश मौर्या ने सीएचसी में करवाकर उसके घर छोड दिया। इस दौरान विघुत के तीन पोल भीपेड़ की चपेट में आने से टूट गये। बिजली विभाग के लोग अतरु,ठाकुर, छोटे आदि लोगों ने मौके पर पहुंच कर पेड को हटाने का काम किया। वही इस दौरान वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
...रिपोर्ट - श्रवण सिंह। (निघासन-खीरी)

No comments