प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों को करना पड़ रहा मुसीबतों का सामना
टीकमगढ। आजादी के बाद से एक गांव आज भी ऐसा है जहां पर लोगों को बरसात के मौसम में कडी मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं, हम बता रहे है मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के ग्राम पंचायत पलेरा अंतर्गत खजरी लुधियाना गांव की जहां पर सड़क ना होने के कारण लोगों को कीचड़ में निकलना पड़ रहा। जिससे वहां रास्ते में बुजुर्ग किस तरह से गिरते पड़ते निकलते है यह तो वही जानते है। वही स्कूली बच्चे जब स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर से निकलते हैं लेकिन रास्ते की कीचड़ होने के चलते उनकी पुस्तिकाएं व कपड़े खराब हो जाते है, जिसके चलते बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते और गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते है।
वही जब मामले को लेकर गांव वालों से बात की गई तो लोगों ने बताया कि हमारे यहां पर जितने भी जनप्रतिनिधि आते हैं वह सिर्फ चुनाव के समय केवल वोट मांगने के लिए ही आते है,जैसे ही चुनाव ख़त्म हो जाता है उसके बाद कोई भी हम लोगों की परेशानी को दूर करने की बात तो दूर कोई देखने तक नहीं आता, लोगो ने सरकार का विरोध करते हुए कहा कि सरकारी नुमाइंदे भी अपनी आंखें मीचे बैठे हैं, लोगों ने बताया कि जब हमारे घरो में कोई बीमार होता है, तो उसे चारपाई पर रखकर पक्की सड़क तक पैदल कीचड़ मे घुसकर ले जाना पड़ता है, इसके बाद निजी वाहन करके सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाते हैं, जिससे सभी लोगों को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरकार चाहे लाख वादे कर ले लेकिन जमीनी स्तर अभी भी कुछ इस तरह ही है जहां पर गरीब तबके के लोग रहते हैं वहां पर आजतक ना तो सड़के बनी और ना ही उन्हें पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है, लोगों को किसी प्रकार के संसाधन उपलब्ध न कराएं जाने से उनका जीवन अस्त-व्यस्त है जिसके चलते वह दिन-रात सरकार को कोसते नजर आते हैं, वही इन समस्या से जूझ रहे खजरी लुधियाना ग्रामीणों ने तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही समस्या का निवारण करने की मांग की।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्य प्रदेश)
No comments