छेड़खानी के आरोपी को पीटने के बाद बाल मुंडवा घुमाया गांव
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही महिला रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद युवती ने छेड़खानी की शिकायत जब अपने परिजनों को दी तो परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और परिजनों ने उसको सज़ा देने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को पहले मारा-पीटा और उसके बाद युवक का मुंडन करवा कर पूरे गांव में घुमवा दिया। मामला थाना गोसाईगंज इलाके का है जहा छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने तालिबानी सज़ा दे डाली। लोगो ने पहले तो उसे जमकर पीटा फिर उसका सर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमावा दिया। वही पुलिस मामले से अनजान है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज के अमेठी का रहने वाला पप्पू पांडेय नाम का व्यक्ति पास के ही गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया था जहां रिश्तेदार के घर मे युवती को अकेला पाकर उसने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसको पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीण इतने से नहीं माने तो उन्होंने युवक का सिर मुंडवाकर पूरे गांव में भी घुमाया दिया। वहीं मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। युवक किसी तरह से ग्रामीणों के चंगुल से जान बचाकर भागने में सफल हो गया। वहीं एसपी ग्रामीण ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments