Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भाजपा सरकार की रहीं हैं किसान विरोधी नीतियाँ -पूर्व सांसद अन्नू टण्डन


उन्नाव। मौजूदा हालात में किसानों से बात करने पर पता चलता है कि किस हालात में देश का अन्नदाता स्वयं अपनी गरीबी, बर्बादी में तंगहाल होकर बेहद कठिनाई से जीवन बसर कर रहा। किसान की इन तकलीफों का मूल कारण भाजपा सरकार की किसान विरोधी-भ्रष्टाचार पोषक नीतियों की वजह से हुई है। न किसान- मजदूरों को कोई सरकारी सहायता और न उचित मूल्य पर बिजली, खाद व बीज। हर तरह से समस्याओं से घिरे रहने के बावजूद किसानों के साथ सरकार उदासीनता का रवैया अपनाये है। 
उक्त सम्बोधन पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने भगवन्त नगर विधान सभा के छुलिहा, रानीपुर, मसवासी, सिकन्दरपुर कर्ण, अचलगंज में जनता तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुये कहा। उन्होंने उ0प्र0कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीर प्रताप सिंह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर जन संवाद व जन सहयोग लगातार जारी रखने की बात कही तथा जनता के हितों की रक्षा के लिये साथ मिलकर हर स्तर पर संघर्ष जारी रखने को कहा। भारी बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह पूर्व सांसद के प्रति बड़ा ही उत्साहवर्धक था, भारी संख्या में ग्रामीण उनकी सभा में पहुँचे।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से राकेश चन्देल, संजय निगम, यश करन, पारस सिंह, सुनील साकिर हुसैन, उमा
शंकर यादव, संतोष दीक्षित पूर्व प्रधान, अतुल त्रिवेदी, बबलू सिंह, उस्मान भाई, लक्ष्मी शुक्ला पूर्व प्रधान, अवध बाजपेई, संजय बी0डी0सी0, मोबिन खान बीडीसी, सतीश यादव, जगदीश सिंह सेंगर, रिंकू सिंह, पारस पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

No comments