प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हो रही खानापूर्ति
टीकमगढ़। जनपद के खरगापुर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुरा के बलवंतपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सचिव और रोजगार सहायक सचिव के द्वारा बनाए गए आवासो में केवल खाना पूर्ति ही की गई है, जब वहा जाकर जांच पड़ताल की गई तो केवल बाहर छाप दिखाकर आवास को पूर्ण कर दिया गया है। लेकिन हकीकत तो यह है कि आवास के अंदर छत के बाहर लोहे की छड़े साफ-साफ बाहर दिखाई दे रही है, और कमरों में नीचे का प्लास्टर और दीवारों की छाप भी नहीं हुई ऐसा लगता है मानो यह आवास कभी भी गिर सकता है, इसके कॉलम भी नाम मात्र के लिए खड़े किए गए हैं। जब हितग्राही के घर वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हमसे बगैर पूछे यह आवास बनाया गया है हम लोग तो बाहर मजदूरी के लिए गए थे। तभी यह आवास बनवाया गया है। जब हितग्राही ने कहा कि हमारी राशि बैंक खाते में डाल दो तो सचिव के द्वारा हितग्राही को धमकी दी गई कि तुम्हे जेल भिजवा देंगे।।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ़)
No comments