Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

महिला को विरोध जताना पड़ा मंहगा, गम्भीर

उन्नाव। दरवाजे में बन रहे अवैध लैट्रिन का विरोध एक महिला को तब मंहगा पड़ गया। जब पड़ोसियों ने रिश्तेदारों के साथ महिला पर हमला बोल दिया। जिससे मांॅ ,बेटी गम्भीर रुप से घायल हो गयीं। चीख पुकार सुनकर अन्य पड़ोसी दौड़कर घर मे आये तब तक हमलावर भाग निकले घायल महिला के पति ने सूचना मिलने पर घर आ कर। पत्नी व पुत्री को ऐम्बूलेंस के जरिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहांॅ महिला की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं किशोरी को मलहम पट्टी कर घर भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुरवा के अन्तर्गत ग्राम मिर्जापुर सुम्भारी के रहने वाले अवधेश पुत्र जानकी प्रसाद के दरवाजे अवैध रुप से श्याम कुमार पुत्र बांकेलाल बनवा रहे थे। वहीं इस दौरान अवधेश अपने खेतों में थे। जिस पर उनकी पत्नी सरिता ने दरवाजे पर आ श्याम उर्फ श्यामू से अवैध बन रही लैट्रिन का निर्माण कार्य रोक देने व अन्य जगह बनवाने की बात कही। जिस पर श्यामू बिगड़ उठा। उसने विरोध जताना शुरु कर दिया। मामूली बातचीत कुछ ही देर में झगड़े मे तब्दील हो गयी। श्यामू के घर से लाल उर्फ राजन निवासी कैलांव शिवम तिवारी , रोशनी, सावित्री, सुमन पत्नी श्याम व 3 अन्य ने हमला बोल दिया। जिससे सरिता व उसकी पुत्री शालू गम्भीर रुप से घायल हो गयी। मारपीट के दौरान शोरगुल सुन अन्य पड़ोसी अवधेश के घर दौड़ पड़े। पड़ोसियों को आता देख हमला वर भाग निकले। इस दौरान अवधेश को सूचना मिलने के बाद आनन फानन वह घर आया। जहांॅ पत्नी व पुत्री को घायल देख उसने ऐम्बूलेंस बुला पुरवा की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। जहांॅ सरिता की गम्भीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं शालू को मलहम पट्टी कर घर भेज दिया। अवधेश ने बताया कि पुरवा थाने में जाकर जब उसने मामले की रिपोर्ट लिखानी चाही थी। जिस पर वहांॅ पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने डपट कर भगा दिया। 

-----------------------------------

No comments