Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बहन के हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल



...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया (एडवोकेट)

पुरवा/उन्नाव। अपनी बहन को मौत के घाट उतारने वाले युवक को मौरावा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि रविवार की सायं युवक ने घर में ही अपनी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिस दौरान उसकी मौत हो गयी थी। 
बतादें कि मौरावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिलौली गांव के मोहल्ला केसी निवासी दीपक पुत्र बिन्दा रावत ने सनसनीखेज घटना को अंजाम देकर अपनी बहन शालिनी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस सम्बंध में वादिनी सुनीता पत्नी बिन्दा रावत निवासी मो० केशी ग्राम हिलौली थाना मौरावा जनपद उन्नाव की तहरीर सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ने पुरवा के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ पुलिस फोर्स के द्वारा अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त दीपक उपरोक्त की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की गई। थाना प्रभारी मो. अशरफ ने बताया कि आरोपी पर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

No comments