Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी 3 पेटी अवैध शराब


सागर। जनपद के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम झमारा के समीप भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा बिना नंबर की मोटर बाईक पर शराब परिवहन कर रहे 2 आरोपियों को 3 पेटी अवैध शराब सहित पकड़कर उन्हे थाना पुलिस के हवाले किया।
समिति सदस्यों द्वारा पत्रकारों को बताया गया कि संगठन द्वारा ग्रामों में हो रहे अवैध शराब विक्रय को रोकने के लिए पुलिस को सहयोग प्रदान कर शराब माफिया पर नकेल कसने में मदद की जा रही है। संठन द्वारा महाराजपुर झमारा मार्ग पर बाइक से अवैध शराब परिवहन कर रहे 2 युवको को पकड़कर पुलिस को मय शराब सुर्पद किया गया है। आरोपियों से 2 पेटी सफेद एवं 1 पेटी लाल शराब जब्त की गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही थी। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध शराब सहित मादक पदार्थो की तस्करी के कारण आम ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments