Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शांति समिति की बैठक में उठे पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल


देवरीकलाँ। जनपद सागर के देवरी थाना परिसर में गुरूवार को गणेश उत्सव पर्यूषण पर्व एवं  मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति सदस्यों द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था, रात्रि गस्त एवं निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया गया।

इस दौरान हुई बैठक में समिति सदस्यों द्वारा नगर की सड़को सहित फोर लाईन पर घूम रहे आवारा मवेशियों की समस्या, रात्रि में नगर की मुख्य सड़को पर शराबियों के आतंक का मुद्दा भी उठाया गया कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि रात्रि में शराबी बस स्टेण्ड से लेकर नगर के मुख्य मार्गो पर उत्पात मचाकर आम सभ्य नागरिकों आतंकित करते है। रात्रि में गस्त व्यवस्था पूरी तरह बंद होने के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय है।
 बैठक में सदस्यों ने मुख्य मार्ग पर चरमरा चुकी यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा किया।
बैठक में समिति सदस्यों द्वारा पुलिस को त्योहरों के मद्देनजर व्यवस्था में सुधार के लिए कहा गया ताकि नगर में शाति व्यवस्था बनी रहे। शांति समिति के सदस्यों के रूख को भांपते हुए थाना प्रभारी द्वारा थाने में स्टाफ की कमी बताते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया। बैठक में राजाराम दामले, राजधर यादव, संजय वर्मा, राजकुमार बजाज, संदीप जैन, बबलू सिनेमा, संजय बृजपुरिया, विनोद गुप्ता, सुरेश गुरू, सुधीर श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य पत्रकार एवं थाना प्रभारी सदीप पारासर, नायब तहसीलदार एव पटवारी उपस्थित थे।

...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments