विजेता खिलाड़ियों को किया जायेगा सम्मानित - भारती
लखीमपुर खीरी। जिला
क्रीडाधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के
तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम लखीमपुर खीरी द्वारा
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर 02 अक्टूबर को 05 किमी. पैदल चाल प्रतियोगिता का
आयोजन स्टेडियम प्रांगण में प्रातः 08.30 बजे किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता
में आयु का प्रतिबंध नही है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडि़यों को (प्रथम
छह स्थान तक प्राप्त) आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगे।
उन्होनें बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य
दिवस मे जिला क्रीडाधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा
सकती है। पैदल चाल प्रतियोगिता मेें खिलाड़ी प्रतिभागी कार्यालय के कार्य
दिवस में अपना चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते है।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments