कलेक्ट्रेट सभागार होगी महिला जनसुनवाई व महिला अपराधों की समीक्षा
लखीमपुर खीरी। जिला
प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने बताया कि सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला
आयोग लखनऊ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रत्येक
माह के प्रथम बुधवार को महिला जनसुनवाई दिवस आयोजित कराने के निर्देश दिये
गये है, के क्रम में उक्त जनसुनवाई हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सदर और वरिष्ठ पुलिस
अधिकारी के रूप में क्षेत्राधिकारी पुलिस धौरहरा को नामित किया है। उन्होनें बताया कि 03 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई व महिला अपराधों की समीक्षा करेगे।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments