शिवपाल ने ट्विटर पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को किया अनफॉलो
डेस्क। शिवपाल सिंह यादव ने आज ट्विटर पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को अनफॉलो कर दिया। खबर के चर्चा में आते ही पार्टी के अंदर बवाल मच गया कुछ लोग सुलह की की बात कर रहे थे, उनके उपर तुषारापात हो गया। ट्विटर शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा लिखा, खुद को सेक्युलर मोर्चा का नेता बताया हालांकि दोनों नेताओं ने तकनीकी खामी का हवाला देते हुए देर रात वापस राहुल गांधी को ट्विटर पर वापस फॉलो कर लिया। समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव को अनफॉलो कर दें तो पार्टी में हड़कंप मचना तो लाज़िमी है। विपक्ष का चटखारे लेकर चर्चा करना भी बनता है। आजकल सोशल मीडिया ही नेताओं का जनता से संवाद का सबसे बड़ा ज़रिया बन गया है। ट्विटर तो खासा लोकप्रिय है। बीजेपी भी इस मौके को अखिलेश पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल करेगी।
साभार - जनता आवाज।

No comments