बेटियों ने कहा बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहाँ से लाओगे, मानव श्रंखला बना दिलाई बेटी बचाने की शपथ
सागर। महिला एवं बाल विकास विभाग की रहली परियोजना के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जगरूपता,स्वछता एवं बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए रैली का आयोजन किया गया।
परियोजना अधिकारी विजय जैन ने गांधी प्रतिमा से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,साफसफाई और सुपोषण के नारे लगाते हुए रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कृषक स्टेडियम पहुँची।
जहाँ पर मानव श्रृंखला बनाकर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,स्वछता जागरूपता और सुपोषण के महत्व को बताते हुए परियोजना अधिकारी विजय जैन के द्वारा शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाए,स्कूली छात्र,छात्राए,एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए शामिल रही।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments