Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दबंगों की दबंगई से दहशत में परिवार, पुलिस नही कर रही कार्यवाही



बाराबंकी।आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने का दबाव बना रहे दबंगों ने एक दलित परिवार को बुरी तरह से पीटा, पीडित परिवार दबंगों के कहर से दहशत में, थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय पीड़ित पर ही सुलह करने का दबाव डाल रही है। अब बेखौफ दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। सोमवार को डरा सहमा परिवार किसी तरह पुलिस कप्तान से अपनी फरियाद करने पहुंचा।
बताते चलें कि रामनगर थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव के रहने वाले बसन्तलाल ने गांव के ही गुड्डू सिंह का खेत बटाई ले रखा है। इस खेत में इन लोगों ने उरद और मक्का बोया हुआ है। बीती 07 सितम्बर की शाम को गुड्डू सिंह, उनका बेटा सत्यम सिंह और रिंकू सिंह बसन्तलाल के घर पर आये और कहने लगे तुम लोग खेत देखने नही जाते , आवारा जानवर खेत चर ले रहे हैं। इस पर बसन्त लाल के 14 वर्षीय लड़के वीरेन्द्र ने कहा कि वे लोग बराबर खेत की रखवाली कर रहे हैं । यह सुनकर सत्यम सिंह आक्रोशित हो उठा और गालियां देते हुये वीरेन्द्र को पीटने लगा। उसकी मां नीलम और दादी उसे बचाने दौड़ी तो इन लोगों ने उन्हे भी पीट दिया। बूढी दादी बुरी तरह घायल हो गई।  दबंग  गालियां देते हुये कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। पीड़ित ने डायल 100 को फोन किया और मौका पाकर थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थाने पर शिकायत की बात पता चली तो दबंगों ने अगले दिन फिर घर पर आकर बसन्तलाल को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की मानें तो पुलिस दबंगों के साथ मिल गई है। पुलिस कार्यवाही करने के बजाय सुलह का दबाव बना रही है। लिहाजा मजबूरन इन लोगों को अपनी फरियाद लेकर पुलिस कप्तान के यहां आना पड़ा।

No comments