अटल विहारी वाजपेई के नाम पर प्रदेश में खोले जायेंगे नए राजकीय महाविद्यालय
कानपुर। प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 46 नए राजकीय महाविद्यालय खोले जाएंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों को प्रदेश सरकार स्वैच्छिक अवकाश लेने की सुविधा देगी। नौजवान शिक्षकों को स्थाई करने की भी व्यवस्था शुरू होगी। यह बातें उप मुख्यमंत्री एवं उच्च तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यलयों में शोध गंगा पोर्टल की स्थापना होगी। प्रदेश सरकार ने 921 करोड़ रुपए (शिक्षकों को सातवां वेतनमान) स्वीकृत किए हैं। जिन महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे, वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा। प्रदेश के 904 तदर्थ शिक्षकों को नियमित किये जाने की भी जानकारी दी।
छात्रपति शाहूजी महाराज के सभागार में आयोजित दीक्षा समारोह का अतिथियों ने दीप प्रच्च्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की, वहीं कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां बताईं। इसके बाद 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गईं। फिर सभी 47 छात्र-छात्राओं में अलग-अलग कैटेगरी में 74 पदक दिए गए। इनमें 19 कुलाधिपति कांस्य पदक, 43 स्वर्ण पदक, एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, दो कुलाधिपति रजत पदक दिए गए। डीजी कॉलेज की छात्रा प्राची तिवारी को सबसे ज्यादा छह पदक मिले।

No comments