Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत



शाहजहांपुर(निगोही)। स्कूल से घर वापस जा रही साइकिल सवार छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर थाना अध्यक्ष द्वारा फोन न उठाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। कई घण्टे चले इस जाम को खुलवाने के लिए विधायक रोशन लाल और एसडीएम तिलहर को आना पड़ा। तब जाकर उन्होंने जाम खुलवाया। विधायक ने अपने पास से परिवार को 25 हजार की नगद आर्थिक सहायता दे कर हर संभव मदद का आस्वसन दिया। 
पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बसंत निवासी महिपाल सिंह की पुत्री नेहा सिंह निगोही के सर्वोदय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। बीते दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर नेहा साइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पुवायां रोड पर कबीरपुर झोतेपुर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने स वह पहिये के नीचे आकर कुचल गई। चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। वही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर कुछ ही देर में तमाम लोगो की भीड़ लग गई। लोगो ने निगोही एसओ को सूचना देनी चाही लेकिन उन्होंने फोन ही नही उठाया। इस बीच मृतक छात्रा के परिजन भी आ गए। एक घण्टे तक पुलिस के आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। लगभग पांच घण्टे तक लोगो ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी पाकर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा और एसडीएम तिलहर भी घटना स्थल पर आ गए। विधायक ने जाम लगाए लोगो को समझाया तब जाकर जाम खुल सका। विधायक ने 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और बाकी शासन स्तर से मदद दिलवाने के भरोसे दिया।

... रिपोर्ट - जोगेन्द्र सिंह। (शाहजहांपुर)

No comments