Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कांग्रेस पार्टी का लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी,बैलगाडी व साईकिल चलाकर जताया विरोध



देवरीकलॉ। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्यवृद्धि एवं डॉलर की अपेक्षा रुपयें में हुई गिरावट के विरोध में कांग्रेसजनों का लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन चलता रहा किन्तु यह प्रदर्शन अनोखा रहा, क्योकि स्थानीय विधायक हर्ष यादव सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने बैलगाडी एवं साईकिलों पर सबार होकर रैली के माध्यम से देवरी नगर के मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय तक यात्रा निकाली। साथ ही गैस सिलेडर एवं मोटर साईकिल की झांकी स्वरुप हाथठेला पर रखकर यात्रा निकाली। यह यात्रा देवरी नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये तहसील कार्यालय पहुॅची जहॉ नुक्कड़ सभा के रुप में परिवर्तित हुई। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो के बढते दामों से आम जनता परेशान है, आज आम नागरिकों सहित कृषकों की आवश्यकता बन चुके पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। वर्तमान सरकार आमनागरिकों के हित में काम ना कर आशीर्वाद खरीदने में लगी हुई है। आशीर्वाद यात्रा में उपयोग होने वाले डीजल पेट्रोल सरकारी खर्च में डाले जा रहे है इसलिए शिवराज सरकार को आम जनता के चिंता ही नहीं है। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार देवरी को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विश्व बाजार में पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में भारी गिरावट दर्ज हुई है जिसके कारण समस्त पडोसी देशों में पेट्रोलियम पदार्थो सस्ते दरों पर उपलब्ध हो रहे है। परन्तु हमारे देश में किसान, उद्योगो सहित आमनागरिकों की आवश्यकता बन चुके पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामो में भारी वृद्धि की गई है। मध्यप्रदेष सरकार द्वारा अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक टैक्स बसूल कर रही है। केन्द्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थो को जी.एस.टी. के दायरे में रखे जो आम नागरिकों के हित में होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव, ब्लाक अध्यक्ष विजय गुरु, नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सतीष राजौरिया, आशीष बाबा राजौरिया, ओमप्रकाश राजपूत, अनवर कुरैशी, गौरव शाडिलय, पार्षद मुकेश कोष्टी, पूरन रजक, सुरेन्द्र बैरागी, आशीष गुरु, कलू सकवार, अनंतराम रजक, गौरव पांडे ,शैंकी राय, सौरभ नामदेव, रोहित स्थापक, रोहित जैन, विवेक रजक, अरवाज खान, संदीप ठाकुर, शुभम शर्मा, यश राजपूत, गौरव जैन, जगदीश सेन, मुकेश सेन, कैलाश टिकरया, हुकुम कोष्टी, भरत रजक, सुरेन्द्र राजपूत, मोहित रजक, सैकडों कार्यकर्ता शामिल रहे।

... रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश )


No comments