धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं मानवता की सेवा भय,भूंख, भ्रष्टाचार से मुक्त समाज के निर्माण के लिये संकल्प बैठक संपन्न
सागर। परमहंस योगीराज सदगुरुदेव शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समाज कल्याण,धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं मानवता की सेवा भय,भूंख, भ्रष्टाचार से मुक्त समाज के निर्माण के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में संकल्प बैठक का आयोजन सामुदायिक मंगलम भवन में किया गया।
बैठक में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में अवस्थी ने बंडा़ विधानसभा में ब्लाक बंडा के तीन ग्राम गनयारी,रोड़ा,राख्सी मे संकल्प संबाद किया। अवस्थी के ग्रामों में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने पुष्प,कलश से जगह-जगह स्वागत किया गया। नशे,मांस से मुक्त चारित्रवान समाज के निर्माण के लिये संकल्प भी दिलाया। साथ ही बंडा विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी लगभग 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसी दौरान उन्होंने बंडा विधानसभा के लिए पुष्पेंद्र सिंह लोधी चारोंधा को प्रत्याशी की घोषणा की।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments