शिवपाल सिंह यादव का युवाओं ने किया स्वागत
उन्नाव। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव का आज लखनऊ से कानपुर जाते समय नेशनल हाईवे-25 स्थित मुर्तजानगर पुल पर टीम शिवपाल सिंह यादव सोशल मीडिया उन्नाव के सदस्य शिवम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शिशुपाल यादव, विवेक सिंह यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, पवन यादव, राजदीप यादव, संदीप मिश्रा, रोहित यादव, रंजीत यादव, श्री वर्मा, आकाश सिंह, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र राजपूत समेत तमाम समर्थक उपस्थित रहे।

No comments