आधे घंटे तक जाम में फंसी रही 108 एंबुलेंस , इमरजेंसी सुविधाओं की बदहाल स्थिति
देवरी कला। नगर में चरमराई पुलिस व्यवस्था के कारण आपातकालीन सुविधाओं की धज्जियां उड़ रही हैं। ताजा मामला उस समय देखने को मिला जब मरीज को अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। यह मामला दोपहर करीब 12 से लेकर और 12:30 बजे के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर पुल के बीच का है। बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर झुनकु को पुल के बीच का वनवे मार्ग को बंद करके पेयजल लाइन बिछाने वाली कंपनी द्वारा फिलौरी मशीन खड़ी करके बैंक ऑफ बड़ौदा से लगी हुई सड़क की मरम्मत की जा रही थी जिस कारण सड़क का एक मार्ग बंद कर दिया गया था। अत्यंत सकरा मार्ग होने के कारण एवं सड़क पर फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग होने के कारण जाम लग गया बड़ी संख्या में दोपहिया बहन तथा यात्री बस आमने-सामने फंसी रहे इसी दौरान इमरजेंसी 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल जा रही थी लेकिन जाम आधे घंटे बाद बामुश्किल खुल सका तब कहीं आधे घंटे के लंबे इंतजार के बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सका। 108 एंबुलेंस के पायलट अभय पांडे ने बताया कि ग्राम थावरी से घनश्याम प्रजापति नाम के मरीज को हार्ट में दर्द उठने के कारण अस्पताल लेकर जा रहे थे इस दौरान सड़क निर्माण के लिए बनबे कर दिया था और आधे घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही ।
गौरतलब है कि आधे घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा लेकिन पुलिस पूरी तरह से नदारद रही। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते नगर में ऐसी स्थिति दिन में अनेकों बार पैदा होती है सबसे अधिक स्थिति बस स्टैंड नगर पालिका चौराहा पर बनी रहती है और 1-1 घंटे तक यातायात व्यवस्था अवरुद्ध रहती है। इस मामले को अनेकों बार नगर के गणमान्य नागरिकों ने द्वारा शांति समिति की बैठक में उठाया जाता है लेकिन पुलिस नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments